पति-पत्नी मिलकर बनाते थे टॉप ब्रांड का नकली आयल, फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश

पति-पत्नी मिलकर बनाते थे टॉप ब्रांड का नकली आयल, फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश

जबलपुर| जबलपुर में पैराडाइस सिटी के पीछे एक मकान में पुलिस ने छापा मारते हुए बड़ी कार्यवाही की है।निर्दलीय पार्षद के संरक्षण में चल रही नकली आयल कंपनी बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ अधारताल पुलिस ने आज किया है। पुलिस की कार्यवाही से जहाँ समूचे इलाके में हड़कंप मच गया वही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नक़ली इंजन आयल के अलावा डॉ फिक्सट भी बरामद किया है।

इधर जैसे ही पार्षद ऋषि यादव को पुलिस की छापामार कार्यवाही के विषय मे पता चला वह भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ आधारताल थाने पहुँच कर आरोपियों को बचाने में जुट गए।जानकारी के मुताबिक पैराडाइस सिटी के पीछे लंबे समय से नकली तेल बनाने का गोरखधंधा चल रहा था।आज मुखबिर से सूचना मिली कि एक दंपति टॉप ब्रांड सर्वो कंपनी के नाम से नकली आयल बनाने का काम कर रहा है।मुखबिर से मिली जानकारी के बाद अधारताल थाने का स्टाफ ने मकान में छापा मारा तो वहाँ से बड़ी मात्रा में नकली इंजन आयल के साथ डॉ फिक्सट भी मिला।बताया जा रहा है कि नक़ली आयल बनाकर जबलपुर सहित आसपास के जिलों में भी सप्लाई करते थे।इधर पार्षद ऋषि यादव को जैसे ही पुलिस की कार्यवाही को लेकर खबर लगी वह भी मौके पर पहुँच कर मामला दबाने में जुट गए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews