बिना मास्क घूम रहे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

बिना मास्क घूम रहे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

जबलपुर। संदीप कुमार

जबलपुर पुलिस इन दिनों मास्क ना पहनने वाली पर लगातार कार्यवाही कर रही है।बीते ढाई माह के दौरान जबलपुर पुलिस ने मास्क न पहनने वालों से करीब 35 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूल किया है। पर जब बात पुलिसकर्मियों पर आती है तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस और कार्रवाई करने से पीछे हट जाते हैं। हाल ही में जबलपुर के रांझी थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का वीडियो सामने आया है जो कि बिना मास्क पहने बेखौफ होकर शहर में घूम रहे हैं। बदन में खाकी वर्दी हो तो रुतबा पुलिस दिखाना भी जरूरी रहता है।

फिर भले ही इसके लिए शासन के निर्देश की अवहेलना ही क्या न करना पड़े।रांझी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम राठौर जब पैदल शहर में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने उन्हें रोकते हुए मास्क ना पहनने की वजह पूछी। इस पर प्रधान आरक्षक का रवैया जनता के प्रति वही था। जो कि सभी का आम जनता के प्रति होता है। युवक ने कहा कि पुलिस ने उन पर मास्क न पहनने पर जुर्माना किया है। ऐसे में आप जब आप लोग कार्यवाही कर रहे हैं तो मास्क क्यों नहीं पहने। युवक के सवालों से पुलिस प्रधान आरक्षक तिलमिला गए।

उन्होंने यह नसीहत दी कि हां मास्क पहन लेंगे अब ऐसे में सवाल उठता है कि दूसरों का चलान काटने वाले जब पुलिसकर्मी ही नियमों की धज्जियां उड़ाई है। तो उन पर कार्यवाही कौन करेगा। बहरहाल अब देखना यह होगा कि इन महाशय पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई होती है। हालांकि जब हमने रांझी थाना प्रभारी सुनील नेमा से विषय में बात की तो उन्होंने भी इस मामले में अज्ञानता जाहिर कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews