जबलपुर में होने वाले अर्ध कुंभ की तैयारियां जोरों पर

जबलपुर में होने वाले अर्ध कुंभ की तैयारियां जोरों पर

जबलपुर।
आगामी फरवरी माह में माँ नर्मदा के ग्वारीघाट तट में होने वाले अर्ध कुंभ को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं पर इस तैयारी में रेलवे ने अपना रोड़ा अटका दिया है। ग्वारीघाट के पास नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जाने वाले काम को रेलवे ने रुकवा दिया है।

रेल्वे के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम जिस जमीन में काम कर रहा है वह जमीन रेलवे की है लिहाजा उन्होंने इसके लिए कोई भी अनुमति नहीं ली जिसके चलते काम रुकवाया गया है। हालांकि मामला तूल पकड़ते देख रेलवे और निगम के अधिकारी अब आपसी सहमति से नर्मदा कुंभ को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर रेलवे के इंजीनियर शाखा व आरपीएफ का दल मौके पर पहुँच कर नगर निगम से अनुमति पत्र मांगा और जब वह पत्र नही दे पाए तो उन्हें आरपीएफ ने वहां से खदेड़ दिया। दर्शल नगर निगम प्रशासन जमीन में समतलीकरण व साफ-सफाई का कार्य कर रहा था।

बताया ये भी जा रहा है कि निगम की तरफ से वहां मौजूद अधिकारियों ने अस्थाई कार्य करने की जानकारी डीआरएम व रेलवे अधिकारियों को निगम आयुक्त व कलेक्टर भरत यादव ने चर्चा के दौरान दे चुकी थी लेकिन रेलवे अधिकारियों ने लिखित अनुमति का पत्र मांगा यह पत्र निगम प्रशासन के पास मौजूद नहीं था। नर्मदा अर्ध कुंभ का आयोजन राज्य सरकार व शासन स्तर पर किया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बावजूद इसके रेलवे अधिकारी द्वारा परमिशन का आडांगा लगाया गया है।इधर प्रदेश सरकार के मंत्री लखन घनघोरिया भी मान रहे है कि अगर निगम रेल्वे से अनुमति नही ली है तो उन्हें लेना चाहिए पर नर्मदा कुम्भ को लेकर किसी भी तरह का व्यवधान नही आने देंगे।
संदीप कुमार जबलपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews