157 लॉ ऑफिसर्स की हुई नियुक्तियों पर खड़े हुए सवाल, हाई कोर्ट में याचिका दायर, इसी सप्ताह हो सकती है सुनवाई

याचिकाकर्ता का कहना है कि वर्ष 2013 के राजपत्र अधिसूचना में सरकारी वकीलों की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया तय की गई है। लेकिन हाल ही में जारी सूची में उसका साफ तौर पर उल्लंघन किया गया है, जो अवैधानिक है।
mp high court

महाधिवक्ता कार्यालय के 157 लॉ ऑफिसर्स की हुई नियुक्तियों पर सवाल खड़े हो गए हैं, जबलपुर के अधिवक्ता योगेश सोनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही कहा है, कि मनमानी तरीके से नियुक्तियां हुई है। संभवता मामले पर इसी सप्ताह हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

विधि विभाग की सूची पर उठ रहे सवाल 

जबलपुर निवासी अधिवक्ता योगेश सोनी ने याचिका में बीते 25 दिसंबर को सरकार की विधि विभाग द्वारा जारी की गई सूची पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि ला ऑफिसर्स की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह से अपारदर्शी, मनमानी और पक्षपात पूर्ण रही है जिसे केवल प्रैक्टिस के वर्षों के निर्णायक आधार बनाकर कानून और संवैधानिक सिद्धांतों की अनदेखी की गई है।

याचिकाकर्ता ने सूची को अवैधानिक बताया 

याचिकाकर्ता का कहना है कि वर्ष 2013 के राजपत्र अधिसूचना में सरकारी वकीलों की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया तय की गई है। लेकिन हाल ही में जारी सूची में उसका साफ तौर पर उल्लंघन किया गया है, जो अवैधानिक है। आरोपी है कि लॉ ऑफीसरों के पदों पर नियुक्तियों को लेकर वकीलों से आवेदन तो बुलाए गए लेकिन यह कहीं भी नहीं बताया गया कि उन आवेदनों की जांच मूल्यांकन और शॉर्ट लिस्टिंग किस आधार पर की गई है।

संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews