‘छपाक’ फिल्म पर गोपाल भार्गव के विवादित बयान के समर्थन में आए राकेश सिंह

‘छपाक’ फिल्म पर गोपाल भार्गव के विवादित बयान के समर्थन में आए राकेश सिंह

जबलपुर। फ़िल्म अभिनेत्रि दीपका परदुकोण के जेएनयू जाकर छात्रों से मिलने पर नेता प्रतिपक्ष के द्वारा दिए गए विवादित बयान से उपजी राजनीति पर अब राकेश सिंह गोपाल भार्गव के समर्थन में उतर आए है।जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि मुझे इस विषय में ज्यादा तो नहीं पता पर हरदा में उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर यह जवाब दिया था कि फिल्मों में अभिनेता अभिनेत्रियों का काम होता है पर्दे के पीछे काम करना न कि अपना मूल काम छोड़कर जेएनयू जैसे मामले में वहाँ जाकर टुकड़े टुकड़े गैंग से जाकर मिलना। ये ठीक नहीं है इसकी भर्त्सना की गई थी। वही फ़िल्म छापक पर मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा टेक्स फ्री करने पर भी राकेश सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर टेक्स फ्री करना था तो पहले कर देते तो उस पर राजनीति नहीं होती पर जब दीपका पादुकोण जेएनयू में जाकर मुलाकात करती हैं तो आप उस फ़िल्म को टैक्स फ्री कर देते हैं ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews