
जबलपुर। महाराजपुर भाजपा मण्डल के तत्वावधान में पनागर विधानसभा अंतर्गत मढ़ई से लेकर बिलपुरा तक घर-घर जाकर सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक किया। वहीं बरेला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता पद यात्रा की। विधायक सुशील तिवारी इंदु की उपस्थिति में हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। पनागर की टीम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय सेंगर, डॉ. सुभाष तिवारी, महिला मोर्चा की अलका गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल पटेल, शुभम नामदेव, दिलीप, अमित, बिरसा, अजय संदीप सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे। वहीं बरेला के जागरूकता अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने कोसमघाट, बल्वारा, जमुनिया, हिनौतिया में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

