8 साल की मासूम से रेप, एफआईआर करने में लापरवाही बरतने का मामला, महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

8 साल की मासूम से रेप, एफआईआर करने में लापरवाही बरतने का मामला, महिला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

Jabalpur- Female Sub Inspector Suspended : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आठ साल की बच्ची से रेप के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी टीके विधार्थी ने महिला सब-इंस्पेक्टर को निलंबित किया है। दरअसल महिला सब- इंस्पेक्टर ने ड्यूटी पर होने के बावजूद भी पुलिस कंट्रोल रूम में फोन अटेंड नहीं किया जिसकी वजह से 8 साल की मासूम के साथ हुए रेप के मामलें को दर्ज करने में वक़्त लगा। रेप पीड़िता की मामला गोसलपुर थाना क्षेत्र का है। एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने माढ़ोताल पुलिस थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर संध्या तिवारी को निलंबित किया है।

8 साल बच्ची से रेप की एफआईआर दर्ज होनी थी 

पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल की रात गोसलपुर थाना क्षेत्र में 8 साल बच्ची से रेप की एफआईआर दर्ज होना थी। घटना के बाद जब परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, तब वहां महिला अधिकारी ड्यूटी पर नहीं थी। इसके चलते नाइट ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या तिवारी को पुलिस कंट्रोल रूम से कॉल किया गया था। इस कॉल को सब-इंस्पेक्टर संध्या तिवारी ने रिसीव नहीं किया था। लगातार कॉल करने के बाद भी संध्या तिवारी ने फोन अटेंड नहीं किया।

सब-इंस्पेक्टर संध्या तिवारी ने नहीं किया था कंट्रोल रूम का कॉल रिसीव 
पुलिस के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर संध्या तिवारी को लगातार कंट्रोल रूम Mएन कॉल किया लेकिन उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद होने के बावजूद कॉल अटेंड नहीं किया, जिसके बाद कॉल रिसीव नहीं करने पर दूसरी महिला अधिकारी को एफआईआर दर्ज करने भेजा गया था। इसके चलते परिजन खासे परेशान हुए और नाबालिग से रेप के मामले की एफआईआर में देरी हुई। बेहद गंभीर इस मामलें की  जानकारी  एसपी तुषारकांत विद्यार्थी को दी गई। उन्होंने शुरुआती जांच के बाद महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या तिवारी द्वारा कंट्रोल रूम से किए गए कॉल को रिसीव नहीं करना, काम के प्रति लापरवाही माना। साथ ही, महिला सब-इंस्पेक्टर संध्या तिवारी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews