
Jabalpur Crime News : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसकी शिकायत पीड़िता में थाने में दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संजीवनी नगर का मामला
दरअसल, मामला संजीवनी नगर का है। जहां युवती को एक व्यवसाई से प्रेम हो गया। दोनों के बीच 2 साल तक लव स्टोरी चलती रही और व्यवसायी 19 वर्षीय युवती से शादी की बात लगातार करने लगा। जैसे तैसे युवती शादी करने के लिए तैयार हुई। इस दौरान शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया और अंत में जब युवती ने शादी करने की जिद की तब युवक इस बात से साफ मुकर गया। जिसके बाद युवती ने गोरखपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सीएसपी ने दी ये जानकारी
गोरखपुर सीएसपी प्रतिक्षा राठौर के मुताबिक, युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 2 साल पूर्व संजीवनी नगर के रहने वाले धर्मेंद्र ठाकुर से मुलाकात हुई थी जो पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ शादी करने का वादा किया और कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”810030486″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

