कोरोना के खिलाफ जबलपुर के लिए राहत, शुक्रवार की सभी रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना के खिलाफ जबलपुर के लिए राहत, शुक्रवार की सभी रिपोर्ट निगेटिव

जबलपुर| संदीप कुमार| कोरोना वायरस को लेकर आज जबलपुर वासियो के लिए बड़ी खबर आई है। मेडिकल आईसीएमआर लैब में आज कोरोना वायरस से संबंधित 27 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के बाद पांच लोगो को एतिहातन अंडर प्रोसेस में रखा गया है। जबकि शेष अन्य 22 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली हैं ।

अंडर प्रोसेस में रखे गये प्रकरणों में 20 मार्च को पॉजिटिव पाये गये जेवलर्स संचालक मुकेश अग्रवाल और उनके परिवार के चार केस भी शामिल हैं। आज हुए सेम्पल के परीक्षण में इन चारों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। कल 4 अप्रैल को दुबारा इन सभी के सेम्पल जाँच हेतु आईसीएमआर भेजे जायेंगें।अगर कल भी निगेटिव रिपोर्ट मिलती है सभी चारो मरीजो को घर जाने के लिए डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बता दे कि जबलपुर आईसीएमआर में अभी तक कुल 9 लोगो की कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आई है जिसमे की एक युवक छिंदवाड़ा का रहने वाला है और छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जबकि अन्य मरीज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews