जबलपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी पर 15 हजार का इनाम घोषित-कबाड़खाने में बम में विस्फोट का मामला

हाजी शमीम कबाड राजुल सिटी के सामने कटनी रोड खजरी (चाटी) में कबाड़/वेयरहाउस में विस्फोट होने से वहाँ काम कर रहे मजदूर भोलाराम भूमिया तथा खलील चच्चा की विस्फोट के दौरान मौत हो गई थी।
जबलपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी पर 15 हजार का इनाम घोषित-कबाड़खाने में बम में विस्फोट का मामला

JABALPUR NEWS : जबलपुर में फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी की गिरफ्तारी पर जबलपुर डीआईजी तुषार कांत विद्यार्थी ने 15 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। फरार आरोपी के कबाड़खाने में बमों में विस्फोट हुआ था जिसमें कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

यह था मामला

25 अप्रैल को जबलपुर में खजरी  इलाके में हाजी समीम के कबाड में विस्फोट हुआ था,  विस्फोट के कारण कबाड़ के कारखाने की बिल्डिंग जमींदोज हो गयी थी, दीवारें गिर गयी हैं छत टूटकर यहां वहां बिखर गयी। घटना स्थल निरीक्षण एवं पूछताछ पर पाया गया कि हाजी शमीम कबाड वेयर हाउस के मालिक फहीम एवं उसके पिता हाजी शमीम एवं फहीम का अनुबंधकर्ता सुल्तान मिलकर हाजी शमीम कबाड राजुल सिटी के सामने कटनी रोड खजरी (चाटी) मे मिलकर मजदूरों से गोला बम के कबाड (स्क्रेप) का काम कराते थें, यह जानते हुए भी कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है बिना सुरक्षा तथा सहायता के उपाय के तांबा, लोहा, बारूद अलग अलग कराते थे, और असुरक्षित स्थान पर असावधानी पूर्वक रखवाते थे। हाजी शमीम कबाड राजुल सिटी के सामने कटनी रोड खजरी (चाटी) में कबाड़/वेयरहाउस में विस्फोट होने से वहाँ काम कर रहे मजदूर भोलाराम भूमिया तथा खलील चच्चा की विस्फोट के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हाजी शमीम एवं हाजी फहीम दोनों निवासी सैफनगर रद्दीचौकी थाना गोहलपुर तथा सुल्तान पिता हबीब अली निवासी एचआईजी आनंदनगर के खिलाफ अधारताल थाने में मामला दर्ज किया था। पु

कार्रवाई के दौरान शमीम हुआ फरार 

पुलिस ने हाजी फहीम उम्र 37 वर्ष निवासी सैफनगर रद्दीचौकी थाना गोहलपुर तथा सुल्तान उम्र 29 वर्ष निवासी एचआईजी आनंदनगर थाना अधारताल को गिरफ्तार कर लिया था जबकी  हिस्ट्रीशीटर शमीम फरार हो गया था। प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गिरफतारी करेगा, करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित हो सकें, उसे पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा 15,000/- रूपये (पन्द्रह हजार रूपये ) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है। यदि सूचनाकर्ता चाहे तो उसका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जावेगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews