
Jabalpur Road Accident : जबलपुर नरसिंहपुर की बॉर्डर में आज तड़के सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने से भिंडत हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नरसिंहपुर गोटेगांव का मामला
दरअसल, हादसा नरसिंहपुर गोटेगांव मार्ग के बीच मानेगांव तिगड्डा के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें पाटन का रहने वाला अग्रवाल परिवार की तीन सदस्यों की मौत हो गई। बता दें कि अग्रवाल परिवार करकबेल से लौट रहा था। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि संदीप अग्रवाल एक बड़े गल्ला व्यापारी थे। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज जारी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

