जबलपुर में फिर हुई दिन दहाड़े लूट, बाइक सवार दो युवकों ने कट्टा अड़ाकर लूटे 50 हजार

जबलपुर में फिर हुई दिन दहाड़े लूट, बाइक सवार दो युवकों ने कट्टा अड़ाकर लूटे 50 हजार

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर (Jabalpur) के त्रिपुरी सुंदरी मंदिर के पास आज दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया| घटना जिलेटिन फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ हुई है| आरोपियो ने कट्टे की नोक पर कर्मचारी से पचास हजार रु की लूट (Loot) की और फिर फरार हो गए। इधर भेड़ाघाट थाना पुलिस (Police) ने अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अचानक पहुँचे कर्मचारी के पास लूटेरे
जिलेटिन फैक्ट्री में काम करने वाले गंगा नगर निवासी उमेशचंद्र तिवारी आज दोपहर भेड़ाघाट स्थित यूनियन बैंक गए और वहां से उन्होंने 50000 रु निकाला और वापस स्कूटी में सवार होकर घर आने लगे, उमेश चंद तिवारी जैसे ही त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक में सवार होकर दो युवक उनके पास आए और पीछे से कट्टा अड़ाकर रु से भरा बैग छीन कर फरार हो गए|

कर्मचारी करता रहा शोर पर किसी ने नहीं की मदद
अचानक से कट्टा अड़ाकर उमेश तिवारी के पास पहुंचे दोनों लुटेरे न सिर्फ रु लेकर भाग गए बल्कि उनकी गाड़ी की चाबी भी ले गए,इस दौरान जब रुपए से भरा बैग छीनकर भाग रहे थे उस दौरान मदद के लिए उमेश चंद तिवारी ने चीख-पुकार की पर स्थानीय राहगीरों में से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की लिहाजा बाइक सवार दोनों आरोपी शहपुरा तरफ भाग निकले|

सूचना के बाद बैंक पहुंची पुलिस खंगाला जा रहा है सीसीटीवी फुटेज
पीड़ित उमेश चंद तिवारी ने अपने साथ हुई लूट की घटना की शिकायत भेड़ाघाट थाने में की जिसके बाद सीएसपी रवि चौहान सहित थाने का बल बैंक पहुंचा और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा के आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसको जरा भी भनक नहीं लगी कि कोई लुटेरे उसका पीछा कर रहे हैं वही उमेश चंद तिवारी ने बताया कि वह लुटेरों को नहीं पहचानता। इधर पुलिस में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews