Jabalpur : RPF ने 50 लाख के साथ महिला को पकड़ा, दूसरी फरार, हवाले की आशंका

money

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(Jabalpur Railway Protection Force) ने रविवार की रात रेलवे स्टेशन से एक युवती के पास से हवाला के 50 लाख रुपये बरामद किये है।  हवाला का ये रुपया महानगरी एक्सप्रेस से मुंबई ले जाया जा रहा था।

RPF को  मुखबिर से सुचना मिली थी कि रविवार (Sunday) की रात महानगरी एक्सप्रेस से दो युवतिया हवाला का 50 लाख रुपया लेकर मुम्बई (Mumbai) जा रही है।  आरपीएफ ने जबलपुर स्टेशन (Jabalpur Station) पर महानगरी एक्सप्रेस के पहुंचते ही दो युवतियों को संदिग्ध अवस्था में देखा।  युवतियों के पास जब आरपीएफ पहुँची तो एक युवती भागने में सफल हो गयी जबकि दूसरी युवती को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।  युवती की जब तलाशी ली गयी तो आरपीएफ पुलिस(Police) भी सकते में आ गयी।

बैग में तक़रीबन 50 लाख रुपया भरा हुआ था जो की रेलवे मार्ग से मुम्बई ले जाया जा रहा था। आरपीएफ पुलिस का कहना है की ट्रैन की चेकिंग के दौरान युवती संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी तो उसे पकड़ा और उसकी तलाशी के दौरान बैग से 50 लाख रुपये बरामद किये गए।  पकड़ी गयी युवती से रुपये के बारे में और भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। 10 लाख रुपये से ज्यादा की राशि होने के पर आरपीएफ पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) को भी सूचित कर दिया था। इन्कमटेक्स के अधिकारी भी मौके  पहुंचकर युवती से पूछताछ कर रहे है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जबलपुर  के करमचंद चौक से रोजाना हवाला का ये रुपया मुम्बई ले जाया जा रहा है। युवती के पकडे जाने के बाद अब आरपीएफ और जानकारी प्राप्त करने में लगी हुयी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews