जबलपुर में ट्रक चालकों से RTO कर रहा अवैध वसूली, गुस्साए ड्राईवरों ने किया हंगामा

जबलपुर में ट्रक चालकों से RTO कर रहा अवैध वसूली, गुस्साए ड्राईवरों ने किया हंगामा

Jabalpur News : जबलपुर में आरटीओ विभाग को ट्रक ड्राईवर्स से अवैध वसूली करनी भारी पड़ गई। दरअसल, RTO का अमला जबलपुर को रायपुर से जोड़ने वाले NH30 पर बरेला के पास अवैध वसूली कर रहा था, जहां सिर्फ बाहरी राज्यों के ट्रक रोके जा रहे थे और सभी कागज़ात होने के बावजूद हर ट्रक चालक से दो-दो हज़ार रुपयों की मांग की जा रही थी। इस दौरान चैकिंग में शामिल होमगार्ड जवानों ने ट्रक ड्राईवर्स ने उनके वाहनों के दस्तावेज जब्त कर लिए।

चालकों ने किया हंगामा

वहीं, रविवार को रोके गए ट्रक ड्राईवर्स को वसूली के लिए शाम 5 बजे तक रोक दिया गया। जब चालकों ने सभी वैलिड डॉक्यूमेंट होने का हवाला देकर पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद आरटीओ के अमले में शामिल होमगार्ड के जवानों ने उनसे मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के बाद ट्रक ड्राईवर्स ने आपा खो दिया और आक्रोश में आकर हंगामा शुरु दिया। हंगामा बढ़ने पर आरटीओ अमले में शामिल एसआई अक्षय पटेल एक निजी गाड़ी से भाग खड़ा हुआ जबकि बाकी बचे लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ।

पुलिस ने दी समझाइश

इधर, हंगामे की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने ट्रक ड्राईवर्स को उनके दस्तावेज वापिस दिलवाए। वहीं, बरेला थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरटीओ अमले में शामिल सिपाहियों को समझाइश दी है कि आइंदा वो इस तरह की हरकत ना करें क्योंकि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के बिना इस तरह की कार्रवाई करने का अधिकार नहीं हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews