दो भाइयों की निर्मम हत्या, अवैध शराब का कारोबार करने वालों ने निकाल पुरानी रंजिश

Indore Crime News

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब दो सगे भाइयों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मामला जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके का है,जहां देर रात पुरानी रंजिश को लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों ने दोनों सगे भाइयों को मौत के घाट उतार कर फरार हो गए।

दरअसल ग्वारीघाट इलाके के दुर्गा नगर में रहने वाले प्रकाश और रोशन ठाकुर पेशे से ड्राइवर थे। दोनों भाइयों ने घर के पीछे शराब छिपाने पर आरोपियों की पुलिस में शिकायत की थी जिसको लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगो से दोनो का पहले से विवाद चल रहा था। उसी बात से नाराज़ चल रहे आरोपी पहले भी कई बार दोनो भाईयो के साथ मारपीट कर विवाद कर चुके थे,और मंगलवार देर रात जब दोनों भाई अपना काम खत्म कर घर के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आरोपी अजय झारिया मोहित गुप्ता, आकाश और दीपक झारिया ने दोनों भाइयों पर लाठी और पत्थर से हमला कर दिया जिसमें दोनों भाई लहूलुहान होकर गिर गए,और मौके पर दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके के लोगों ने ग्वारीघाट पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयो की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews