ऑर्डनेंस फैक्ट्री में घुसा SAF का जवान, शराब के नशे में था चूर, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में घुसा SAF का जवान, शराब के नशे में था चूर, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

जबलपुर, संदीप कुमार। केंद्रीय सुरक्षा संस्थान ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (Ordnance Factory Khamaria)के गेट नंबर 4 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एसएएफ बटालियन का  एक जवान शराब के नशे में झूमते हुए फैक्ट्री में दाखिल हो गया, बिना परिचय पत्र के अंदर घुस रहे व्यक्ति को गेट पर तैनात दरवानों ने दौड़कर पकड़ा। पूछताछ में SAF का जवान ज्यादा कुछ नहीं बता पाया।  उसे पुलिस का हवाले कर दिया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से बहुत संवेदनशील ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराब के नशे में चूर एक युवक फैक्ट्री के गेट नंबर चार से अंदर हुआ आया।  गेट पर तैनात डीएससी के जवानों की नजर उसपर पड़ी तो वो शराब के नशे में चूर था। उसे रोका और उन्होंने फैक्ट्री में आने की वजह के साथ जब परिचय पत्र की पूछताछ की तो वह कोई जबाब नहीं दे पाया। सूचना पर अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए और कार्यालय में लाकर पूछताछ कर कार्यवाही करने के बाद खमरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें – Road Accident: नायब तहसीलदार समेत 3 की दर्दनाक मौत, वाहनों में बुरी तरह फंसे शव

पूछताछ में SAF जवान ने बताया कि वह रांझी स्थित SAF बटालियन में पदस्थ है। उसका नाम वसंत है। शराब के नशे में धुत वसंत से सुरक्षा अधिकारियों ने फैक्ट्री में आने की वजह जानना चाही तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। बहरहाल अधिकारियों ने पूछताछ के बाद सुरक्षा विभाग ने लिखा पढ़ी कर खमरिया पुलिस थाने को इस प्रकरण की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराई एवं उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, खरीदने का है अच्छा मौक़ा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews