Jabalpur News: 10वीं की छात्रा से स्कूल स्टाफ ने की मारपीट, गाली-गलौच, जान बचाकर भागे परिजन

स्कूल

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में आज शिक्षा (Educartion) के एक मंदिर में छात्र (School Student) और शिक्षक का रिश्ता आदर, सम्मान तार-तार हुआ है।  बिलहरी स्थित अय्यप्पा हायर सेकेंडरी स्कूल एक तस्वीर सामने आई जो कि सभी को शर्मसार कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में MP Board की 10वीं कक्षा की एक छात्रा और उसके परिजनों को स्कूल स्टॉफ मारपीट करता हुआ दिख रहा है और बीच बचाव करने में छात्रा के परिजन भी स्कूल स्टाफ से जूझते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द लगेगी मप्र में फिर झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल, विवाद बहुत छोटा थास पर कुछ ही देर में इस कदर गहराया की बात लात घूंसो तक जा पहुंची। टीसी लेने विद्यालय पहुंची 15 वर्षीय छात्रा के मुताबिक, हाल ही में आए 10वीं बोर्ड के परिणामों में इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर परिणाम जारी किए गए हैं, ऐसे में छात्रा ने अपना पुराना ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर बताते हुए स्कूल के मैनेजर से सिर्फ इतना पूछ लिया कि आखिर उसे कम मार्क्स क्यों दिए गए।

यह भी पढ़े.. OBC reservation: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मामला, SC में दायर हुई केविएट

छात्रा का इतना पूछना इस कदर नागवार गुजरा की स्कूल स्टाफ ने पहले तो तू तड़ाक और उसके बाद मारपीट से विवाद की शुरुआत कर दी। बीच बचाव में छात्रा के परिजनों ने भी बल का प्रयोग किया और वहां से जान बचाकर भागे। घटना के तुरंत बाद पीड़िता अपनी बहनों और मां को लेकर गोराबाजार थाने पहुंची जहां शिकायत के आधार पर पुलिस (Jabalpur Police) ने स्कूल स्टाफ पर धारा 294- 323- 506 और अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews