रिहायशी इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मार 3 लड़कियों सहित 6 को पकड़ा

-Sex-racket-was-operate-in-the-residential-area-in-jabalpur

जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के सुबह शहर के रिहायशी इलाके में छापा मारते हुए तीन युवकों को तीन युवती के साथ संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। तीन महिला पुरुष गोपाल बिहार अपार्टमेंट में एक युवती के साथ मारपीट कर जबरन उसे देह व्यापार में झोंक रहे थे।जबकि पुलिस गिरफ्त में आए महिला पुरुष पहले से ही इस गोरखधंधे में लिप्त है।

जानकारी के मुताबिक सुबह मुखबिर से सीएसपी दीपक मिश्रा को सूचना मिली कि गोपाल बिहार स्थित आपर्टमेंट में एक युवती के साथ मारपीट की जा रही है और वो बहुत जोर जोर से रो रही है। इस सूचना के बाद कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 6 युवक-युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से एलसीडी-डीवीआर सहित कई मोबाइल भी जप्त किए है । 

सीएसपी दीपक मिश्रा के मुताबिक गिरफ्त में आए युवको में से एक व्यक्ति कपिल चौकसे कांग्रेस नेता बिट्टू मनोचा हत्याकांड का आरोपी है जो कि हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस ने कपिल चौकसे, गुड्डू अंसारी, दुर्गेश सेन सहित अन्य तीनो महिलाओ को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

high profile sex racket caught with young girls

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews