शंकर शाह-रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर सीएम मोहन यादव ने किया माल्यार्पण, बोले- आपका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वदेशी मंत्र' को आत्मसात कर हम सब प्रदेश व देश को और अधिक सशक्त बना सकते हैं। इसलिए हम सब मिलकर 'स्वदेशी' अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
CM Mohan Yadav Jabalpur

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की बलिदान स्थल पर माल्यार्पण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु एक बार होती है लेकिन जन्म को सार्थक करने वाले की मौत नहीं होती वह बलिदान होता है, और यह बलिदान देश के लिए किया है पिता पुत्र शहीद  राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह ने किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अंग्रेजों ने क्रूरता का परिचय दिया था और तीन शर्ते पिता पुत्र के सामने रखी थी, लेकिन उन्होंने जब शर्तें नहीं मानी तो अंग्रेजों ने तोप से उड़ाने का निर्णय लिया और उसके बाद फिर जबलपुर में ही दोनों पिता पुत्र को तोप से उड़ा दिया गया। करीब 15 मिनट तक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बालियान स्थल पर मौजूद रहे उसके बाद सीएम राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के संग्रहालय पहुंचे जहां उन्होंने पिता पुत्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जनजातीय नायकों का अद्वितीय बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए दिया गया दोनों जनजातीय नायकों का अद्वितीय बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। जनजातीय गौरव, अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह ने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध साहसिक विद्रोह कर अपने जंगल, जल, समाज, राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिया। उनके बलिदान दिवस पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन करता हूं।

सेवा पखवाड़े के तहत किया श्रमदान 

माल्यार्पण के बाद सीएम रानी दुर्गावती चिकित्सालय पहुंचे जहां मंत्री राकेश सिंह और अन्य विधायकों के साथ श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रदेश के सभी अस्पतालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उनके जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम किया जा रहे हैं, जिसमें स्वच्छता पखवाड़ा भी है। लेडी एल्गिन अस्पताल में भी श्रमदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पताल साफ स्वच्छ हो और उनके मूल उद्देश्य सार्थक हो।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews