शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ी, जबलपुर के अस्पताल में भर्ती

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ी, जबलपुर के अस्पताल में भर्ती

जबलपुर।
ज्योतिष एवं शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की नरसिंहपुर जिले के सांकल घाट आश्रम में तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए जबलपुर लाया गया।जहां निजी अस्पताल (जबलपुर अस्पताल) में जांच कर रही डॉक्टरों की टीम ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की हाइपरटेंशन के कारण हुई हालत और सांस लेने में हो रही तकलीफ को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी, जिसके बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को आईसीयू में भर्ती किया गया।जहा उनके सभी तरह के टेस्ट किए गए। हालाकि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के किए गए टेस्ट को रूटीन चेकअप बताया जा रहा है।

दरअसल शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की कल देर शाम नरसिंहपुर जिले के सांकल घाट आश्रम में मौजूद थे, उसी वक्त उनकी हाइपरटेंशन के चलते तबियत बिगड़ गई और उन्हें कफ के कारण सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उनके शिष्यो ने उन्हें गोटेगांव में डॉक्टरों को दिखाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए जबलपुर लाया गया..जिसमे डॉक्टरों ने पाया कि उनके सीने में बड़ी मात्रा में कफ जम गया था,  जिसकी वजह से शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी… हालाकि ये बताया जा रहा है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की सेहत में पहले से सुधार हो रहा है,लेकिन हॉस्पिटल में अभी भी डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews