ऋण माफी योजना की समीक्षा में चौंकाने वाला आंकड़ा, जबलपुर में 6 हजार प्रकरण संदिग्ध

-Shocking-figures-in-the-review-of-debt-forgiveness-scheme

जबलपुर|  जय किसान ऋण माफी योजना की समीक्षा के दौरान जबलपुर जिले से चैंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। योजना के तहत अब तक करीब 70 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए है जिनकी समीक्षा मे करीब 6 हज़ार प्रकरण संदिग्ध है। जिला कलेक्टर छवि भारद्वाज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले की सभी एसडीएम को कार्यवाही करने के निर्देष दिए है। आदेश के तहत सभी संदिग्ध पाए गए प्रकरणो मे किसानो को पता नही लग पा रहा है| जिनका भौतिक सत्यापन अब किया जाएगा।  

गौरतलब है कि जय किसान ऋण माफी योजना के तहत जिले मे कुल 80 हजार पात्र किसानो का चयन किया गया है अब तक करीब 70 हजार से अधिक किसानो ने ऋण माफी की फाॅर्म भर दिए है । अभी प्राथमिक जाॅच मे ये गड़बड़ी सामने आई है जिसमे किसी गिरोह के सक्रीय होने का अनुमान है। कलेक्टर ने मामले मे दोषियो पर एफआईआर करने के भी निर्देश दिए है। वही ऋण माफी योजना को लेकर प्रशासन अब खासी सख्ती बरत रहा है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews