
जबलपुर, संदीप कुमार | मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दिनों मुक्केबाज बाइकर की दहशत है। जिनके डर सें महिलाओं ने घरों से निकलना बंद कर दिया। बता दे हेलमेट पहने मुक्केबाज बाइकर का आतंक इन दिनों संजीवनी नगर क्षेत्र में बहुत ज्यादा फैला हुआ है जो कि बाइक में सवार होकर आता है और महिलाओं को पीछे से कभी मुक्के से मारता है तो कभी रॉड से मारकर फरार हो जाता है। उसके कारण पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – एशिया पैसिफिक में 36 वां स्थान पर Indore Airport, इस आधार पर मिला जगह
जबलपुर शहर के संजीवनी नगर क्षेत्र की सड़कें आम दिनों में भरी रहती थी लेकिन इस घटना के बाद यह सड़कें सूनी हो गई हैं। जहां दिनोंभरों चलह-पहल देखने को मिलती थी, वहां अब महिलाओं का नामों निशान नहीं दिखता। दरअसल, एक अज्ञात सिरफिरा बाइक सवार शख्स महिलाओं को पहले टारगेट करता है। यह मुक्केबाज खास तौर पर घरों में काम करने वाली महिलाओं को टारगेट करता है। जिसके कारण बाहर जाकर काम करने वाली महिलाओं ने डर से काम पर जाना बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें – शराब पीकर बीच सड़क पर जमाई कुर्सी, किया हंगामा, वीडियो वायरल
मामले में महिलाओं ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज सौंपा है और उस बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है। स्थानीय लोंगों का कहना है कि मुक्केबाज कभी बाइक से तो कभी एक्टिवा से आता हैं और सड़कों पर जा रही महिलाओं को पीछे से मुक्कामार कर भाग जाता है। स्थानीय निवासीयों ने पुलिस को बताया कि सिरफिरे आरोपी का कोई समय नही हैं। वो अपनी मर्जी से कभी भी आता है। वो कब आता है और कब चला जाता है किसी को नहीं पता चलता।आरोपी सिरफिरा कोई बड़ी घटना को अंजाम दे उससे पहले उसे गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वो गश्त बढ़ाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें – ज्वेलर को बातों में उलझा कर दंपत्ति ने उड़ाई 70 हजार की चेन, तलाश में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले को लेकर सी.एस.पी प्रतिष्ठा थाने पहुंची और महिलाओं से जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी टीम लगी हुई है और जल्द-ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – Big Breaking: कस्टम ने शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, चुकाई 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

