
Jabalpur News : जबलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के फिलिंग सेक्शन-9 में अचानक बारूद में चिंगारी भड़क उठी, जिससे कर्मचारी रवि पवार के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं, साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने सेक्शन से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
निजी अस्पताल में इलाज जारी
वहीं, घायल रवि पवार को तुरंत फैक्ट्री के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन दोनों हाथ ज्यादा जल जाने की वजह से उसे तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां उसका इलाज प्रारंभ हो गया है। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में कर्मचारी के झुलसने की यह दूसरी घटना है। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौकास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फैक्ट्री में किया जाता है संवेदनशील काम
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, भारत में भारतीय सेना के हथियारों के निर्माण, रखरखाव और उनमें बारूद भरने का काम करती हैं। यह फैक्ट्री भारतीय सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ पर विभिन्न प्रकार के हथियार, बम और अन्य संविदानिक आवश्यकताओं के लिए सामग्री तैयार की जाती है जो कि बेहद संवेदनशील काम माना जाता है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

