घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले पति-पत्नी, आत्महत्या की आशंका

घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले पति-पत्नी, आत्महत्या की आशंका

जबलपुर, संदीप कुमार। गोसलपुर थाना अंतर्गत शंकर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर घर के भीतर बुजुर्ग पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति पत्नी की मौत किन कारणों से हुई है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खा लिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक शंकर कॉलोनी गोसलपुर में रहने वाले नंद किशोर राय (70) और उनकी पत्नी शीला राय (65) गुरुवार सुबह आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़े मिले। पति और पत्नी के मृत हालत में आंगन में मिलने की सूचना उनके पुत्र मनीष राय (42) गोसलपुर पुलिस को दी। पति पत्नी के मृत होने की खबर लगते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस देखा कि नंदकिशोर और उनकी पत्नी शीला मृत हालत में पड़े थे। जांच के दौरान दोनों दंपत्ति के चेहरे यह शरीर पर कोई भी ऐसे चोट के निशान नहीं मिले, जिससे यह पता चल सके कि दोनों की मौत किन कारणों से हुई है।

चाय की दुकान चलाते थे शंकर कॉलोनी में
जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर राय और उनका पुत्र मनीष शंकर कॉलोनी में चाय की दुकान चलाया करते थे। सूत्रों के मुताबिक यह बात भी सामने आई है कि बेटा मनीष शराब पीने का आदी था। सवाल उठ रह हैं कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ जिसके चलते दोनों मृत हालत में पड़े मिले। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि दोनों ने शायद जहर खा लिया जिसके कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल दंपति की मौत का वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews