छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, जानें क्या पूरा मामला

छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, जानें क्या पूरा मामला

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Jabalpur Dharmashastra National Law University) में उस वक्त हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में आने जाने वाले रास्ते पर बैठ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया है, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का कहना है कि लगातार यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा छात्र-छात्राओं पर दबाव बनाया जा रहा है और इतना ही नहीं फीस के नाम पर उनसे वसूली की जा रही है और लगातार फीस भी बढ़ा दी गई है जिसे छात्र-छात्राओं के सामने मुसीबतें खड़ी होना शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े…CM Shivraj ने कारम बांध आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, जांच कमेटी गठित

वहीं छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाली लड़कियों के कपड़ों के ऊपर कॉलेज प्रशासन द्वारा अनावश्यक टिप्पणियां भी की जा रही है, इससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश है, वहीं छात्रों का कहना है कि लाइब्रेरी टाइमिंग और मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं नहीं की जा रही है जिसके चलते छात्रों ने यूनिवर्सिटी के परिसर में बैठकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है, और समय रहते हुए अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह इस प्रोटेस्ट को जारी रखेंगे जिसकी जवाबदारी यूनिवर्सिटी प्रशासन की होगी।

[dgv_vimeo_video id=”740361343″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews