HC के चीफ जस्टिस की सुरक्षा में बड़ी चूक, बंगले में घुसा संदिग्ध, 5 जवान सस्पेंड

Suspect-enter-the-high-court-and-CJ-house-in-jabalpur

जबलपुर।  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मंगलवार को सामने आई है । चीफ जस्टिस के बंगले में  दोपहर अचानक एक संदिग्ध घुस गया, अनजान युवक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर बंगले की पीछे की दीवार फांदते हुए अंदर चला गया, घटना के बाद अनजान युवक को बंगले के अंदर देख सुरक्षाकर्मियों के साथ पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सीजे बंगले में तैनात 14 की सुरक्षा गार्ड में तैनात 5 एसएसएफ के जवानों को सस्पेंड कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक रीवा निवासी एक युवक मगलवार दोपहर को अचानक ही चीफ़ जस्टिस के पीछे वाली दीवार पर चढ़कर अंदर घुस गया जिसे वहाँ सुरक्षा में तैनात एसएएफ में तैनात कर्मचारियों ने देखा तो उसे हिरासत में लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इधर लापरवाही बरतने पर एसएएफ आई जी उमेश जोगा ने पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि युवक मूलतः रीवा का रहने वाला है जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो कि पता नही कैसे चीफ़ जसटिस के बंगले के अंदर पहुँच गया। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews