जबलपुर के सैन्य छावनी क्षेत्र में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर के सैन्य एरिया में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को मिलिट्री के जवानों ने पकड़कर कैंट थाना पुलिस के हवाले किया है। युवक के पास से तलाशी के दौरान पुलिस को कई आईडी, पैन कार्ड, फोटो और मोबाइल सहित उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।

यह है पूरा मामला

पुलिस अब युवक से पूछताछ में जुटी हुई है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम इस ओसी साहब है, जो कि बिहार का रहने वाला है। बीते कई दिनों से ये सेना की वर्दी पहनकर जबलपुर में घूम रहा था। बताया यह भी जा रहा है कि जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र में यह युवक किराए का मकान लेकर रह रहा था।

jabalpur

jabalpur

सीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से यह युवक सैन्य एरिया में घूम रहा था संदेह होने पर जब आर्मी इंटेलिजेंस ने इसे पकड़ और पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके पास से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। युवक जो वर्दी पहनकर घूम रहा था, उसकी नेम प्लेट में ओसी साहब लिखा हुआ है। युवक के पास से आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, फोटो एटीएम और कुछ नगदी भी मिली है। फिलहाल कैंट थाना पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी हुई है माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासा हो सकता हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews