शिक्षक ने सुसाइड नोट में लिखा-बीईओ और सीएसी को वेतन से कहां तक रूपए दूं !

suicide

Guna-Teacher commits suicide : गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के गमरिया के डेरा गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक धर्मेन्द्र सोनी उम्र 42 वर्ष ने बीते मंगलवार को स्कूल के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या में बीईओ राजीव यादव और सीएसी छतर सिंह लोधा पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। इसके बाद डीईओ ने दोनों को हटाकर मूल पदस्थापना पर भेज दिया है।

शिक्षक ने लिखा प्रताड़ित करते है बीईओ और सीएसी  

शिक्षक के पास से जो सुसाइड नोट पुलिस को मिला, उसमें लिखा है कि मैं स्कूल पहुंचने में थोड़ा भी लेट ओ जाऊं, तो बीईओ और सीएसी मेरे स्कूल के फोटो ग्रुप में डाल देते थे, जिसके बाद मैं इन्हें रूपए देता था। अब आखिर कब तक अपने वेतन से रूपए देता रहूं। इन दोनों लोगों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मप्र मानव अधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लेकर कलेक्टर एवं एसपी, गुना से घटना की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews