दुल्हन लेने जा रहे थे, दूल्हे राजा पहुंच गए हवालात, पढ़ें पूरी खबर

दुल्हन लेने जा रहे थे,  दूल्हे राजा पहुंच गए हवालात, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर की लार्डगंज थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी कल शादी होने वाली थी, लेकिन उसकी एक करतूत ने उसे घोड़ी चढ़ने से पहले ही हवालात (Groom In Jail) पहुंचा दिया। गिरफ्तार युवक पर एक युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rapist Groom) करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने 26 साल के अनुज दुबे नामक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक का कल विवाह होना था, घर में पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, बैंड बाजा बुक हो चुके थे बस दूल्हे को घोड़ी पर सवार होना था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा। युवक के खिलाफ आरोप है कि जबलपुर (Jabalpur News) की रहने वाली एक युवती से पहले तो उसने दोस्ती की,  शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक कटनी जिले के बहोरीबंद रहने वाला है।

ये भी पढ़ें – महंगे हुए संतरे- नींबू, Vitamin C के लिए खाएं ये फल

लार्डगंज थाना पुलिस (Jabalpur Police) ने बताया कि जबलपुर की एक युवती की शिकायत पर अनुज दुबे को गिरफ्तार (Groom Arrested) किया गया है, युवती की शिकायत के मुताबिक अनुज ने युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की, भेड़ाघाट ले जाकर उसके साथ मंदिर में प्रेम विवाह किया और फिर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और फिर बाद में उसे छोड़कर किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था। अनुज की शादी की सूचना युवती को मिल गई तो उसनेपुलिस में शिकायत की और फिर युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – Vastu Tips : ऑफिस की कुर्सी पर बैठने का ये तरीका रोक सकता है तरक्की, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती 

पीड़ित युवती ने थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव को शिकायत में बताया कि अनुज दुबे से उसकी दोत्ती कुछ साल पहले हुई थी उसने मन्दिर में प्रेम विवाह किया और उसके साथ संबंध बनाए। युवती जब कभी अनुज से घर ले जाने को कहती तो वह टाल जाता था। इस दौरान अनुज लगातार युवती के संपर्क में रहा और उससे सम्बंध बनाता रहा, कुछ दिन पहले अनुज बिना युवती को कुछ बताए कटनी आ गया और दूसरी युवती के साथ विवाह करने की तैयारी करने लगा इस दौरान जब जबलपुर में रहने वाली युवती को पता चला कि अनुज दूसरी शादी कर रहा है तो उसने लार्डगंज थाना पुलिस को शिकायत की, महिला की शिकायत पर आरोपी दूल्हे को कटनी जिले के बहोरीबंद से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें – गूगल पे और फोन पे से लोन भी ले सकते हैं, जानिए क्या है आसान तरीका

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews