MP Breaking की खबर का असर, पारित हुआ सड़क नामकरण का संकल्प

MP Breaking की खबर का असर, पारित हुआ सड़क नामकरण का संकल्प

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर में एक बार फिर एमपी ब्रेकिंग की खबर का असर हुआ है। यहां मेजर ध्यानचंद की छोटी बहन सुरजा देवी चौहान के नाम से एक सड़क नामकरण की काफी वक्त से मांग चल रही थी,  जो कि पूरी नहीं हुई थी। जिसके बाद एमपी ब्रेकिंग ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए संभाग कमिश्नर जो अभी निगम प्रशासक है उन्होंने स्व सुरजा देवी चौहान के नाम से सड़क नामकरण का संकल्प पारित कर दिया है।

दरअसल, सुरजा देवी चौहान के नाम पर सड़क का नाम सांसद सहित कई मंत्री और विधायकों ने तय किया था। नगर निगम ने सड़क नामकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं दी, लिहाजा मेजर ध्यानचंद की बहन सुरजा देवी के नाम से सड़क नामकरण नहीं हो पा रहा था।

बताया जा रहा है कि अब जल्द ही शहर की राइट टाउन सड़क सुरजा देवी चौहान के नाम से जानी जाएगी। दर्शल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की छोटी बहन सुरजा देवी चौहान का विवाह जबलपुर में हुआ था, जिसके चलते ध्यानचंद सहित कई बड़ी हस्तियां यहां आया करती थीं यही वजह है कि सुरजा देवी के बेटे विक्रम सिंह चौहान सहित जबलपुर के कई लोगों ने सड़क नामकरण के लिए जिला और निगम प्रशासन से मांग की थी, जिसका संकल्प पारित कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews