
जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MADHYAPRADESH) के जबलपुर (JABALPUR) में हुई एक चोरी पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गई है, दरअसल यह चोरी प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया के रिश्तेदार के घर में हुई है और इसका नतीजा यह है की पुलिस आरोपियों को तलाशने में भले ही दिन रात एक कर रही हो लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है और दूसरी तरफ़ पुलिस विभाग के मुखिया यानि की मध्यप्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना (DGP SUDHIR SAXENA) इस चोरी को लेकर खुद इस पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें… जबलपुर कलेक्टर इलैयाराजा टी जब पहुंचे मेडिकल अस्पताल, फिर जमकर लगी सबको फटकार..
दरअसल जबलपुर के संजीवनी नगर क्षेत्र के नब्बे क्वार्टर निवासी बीएचईएल से रिटायर अधिकारी सुनील वर्मा प्रदेश पुलिस के DGP सुधीर सक्सेना के रिश्तेदार हैं। DGP सक्सेना जबलपुर में आने पर वह उनके ही घर में रुकते हैं। 9 मई को उन्होंने संजीवनी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सीओडी कॉलोनी में रहने वाली उनकी भाभी सुमित्रा वर्मा के घर में चोरी होने की सूचना उनकी ओर से दी गई। भाई के निधन के बाद से वे बेटे के पास दिल्ली में रह रही हैं। घर में ताला लगा रहता है। पड़ोसियों से घर में चोरी की सूचना उन्हें मिली थी। 8 मई को हुई इस चोरी का खुलासा 10 दिन से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ है जबकि खुद DGP सक्सेना इस चोरी के आरोपियों के पकड़े जाने का फॉलोअप ले रहे है, वही दूसरी तरफ़ आईजी उमेश जोगा भी इस मामलें में लगभग रोजाना ही जांच अधिकारियों से बात करते है, DGP के निर्देश है की चोरी के इस मामलें में सही आरोपी चोरी गए माल के साथ पकड़ा जाना चाहिए, वही अब तक संजीवनी नगर टीआई, सीएसपी गोरखपुर व एएसपी संजय अग्रवाल के साथ पूरी क्राइम ब्रांच की टीम इस चोरी को खाेलने में जुटी है। लगभग 100 से भी ज्यादा शातिर चोरों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। वही दूसरी तरफ़ पुलिस के लिए चोरी और चोर चुनौती बन गए है, फिलहाल पुलिस मामलें में छानबीन में जुटी है।
