केंद्रीय मंत्री ने जबलपुर प्रशासन को दिये निर्देश- “गरीब निराश्रितों के लिये करें निशुल्क रहने-खाने की व्यवस्था “

केंद्रीय मंत्री ने जबलपुर प्रशासन को दिये निर्देश- “गरीब निराश्रितों के लिये करें निशुल्क रहने-खाने की व्यवस्था “

जबलपुर। संदीप कुमार।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जबलपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिये हैं कि कोरोना वायरस के चलते शहर में कोई भी गरीब भूखा या निराश्रित न रहे। केंद्रीय पर्यावरण और संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद राकेश सिंह मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हे। इस बैठक में उन्होंने पूरे संभाग में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

बैठक में दिये निर्देश-
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और सांसद और सांसद राकेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे गरीब लोग जो कि दूसरे शहरों से जबलपुर में आए हैं और लॉकडाउन की वजह से अपने शहर या गांव वापस नहीं जा पा रहे, हैं उनके भोजन और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की जाए। इसी के साथ बेसहारा जानवरों के भोजन-पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होने अधिकारियों से यह भी पूछा कि यदि अचानक मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो ऐसे में किस तरह के इमरजेंसी इंतजाम किये गए हैं।

अधिकारियों ने दी जानकारी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पूरे संभाग के सभी शासकीय अस्पतालों, हेल्थ सेंटर और ओपीडी में मरीजों की जांच और उन्हें भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों के अधिग्रहण का काम भी कर लिया गया है। चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। मास्क पीपीई और सैनिटाइजर बड़ी संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं जिससे मरीजों के संपर्क में आने के बाद मेडिकल स्टाफ को किसी भी तरह का संक्रमण ना होने पाए।

स्वयंसेवी संगठनो को उनके कामो के लिए नेताओ ने दिया धन्यवाद
इस कठिनाई की घड़ी में शहर में कई स्वयंसेवी संगठन हैं जो जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और सांसद ने ने ऐसे स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार भी जताया। उन्होने कहा कि ये प्रशासन के सात स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों की जागरूकता ही है कि जबलपुर में अभी संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ी है और उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews