युवती के अपहरण का वीडियो वायरल, जबरदस्ती कार में बैठाया, देखिये वीडियो

युवती के अपहरण का वीडियो वायरल, जबरदस्ती कार में बैठाया, देखिये वीडियो

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो घमापुर थाना के कांचघर का बताया जा रहा है। जानकारी यह भी मिली है कि जो लोग युवती को जबरन कार में बैठा रहे हैं, वो उसके परिजन ही हैं।

जानकारी के मुताबिक युवती ने कुछ दिन पहले अपने क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद से ही युवती घर से बाहर थी। लॉक डाउन लगने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ उसके कांच घर स्थित घर पर रहने लगी थी। इस पूरे मामले की भनक जब युवती के परिजनों को लगी तो वह युवती के लेने के लिए कांचघर पहुंच गए। युवती के माता पिता और भाई उसे जबरन कार में बैठा रहे थे तो युवती चीख पुकार कर मदद की गुहार लगा रही थी। इस दौरान सड़क पर आते जाते कुछ लोगों ने पूरा वाकया देखा भी।  युवती को जबरन कार में बैठाने का यह वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। इधर जबरन युवती को कार में बैठा कर ले जाने की शिकायत उसके प्रेमी ने घमापुर थाने में सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और फिर दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश दी।

चूँकि युवती बालिग है लिहाजा पुलिस ने उसकी रजामंदी पूछी तो युवती ने अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। फिलहाल पुलिस ने युवती को उसके पति के पास भेज दिया है साथ ही युवती के परिवार वालों को समझाइश दी गई हैै कि अब वो उसके साथ कोई जबरदस्ती न करे। गौरतलब है कि यह वायरल वीडियो 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है जो कि सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews