सोनू सूद की राह पर MP का ये युवा BJP नेता, शिवराज को मानते है आदर्श

सोनू सूद की राह पर MP का ये युवा BJP नेता, शिवराज को मानते है आदर्श

जबलपुर। संदीप कुमार।

फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद की चर्चा इन दिनों हर तरफ जारी है ।अभिनेता ने असल जिंदगी भी रियल हीरो का किरदार निभाया ।कुछ ऐसा ही किरदार इन दिनों जबलपुर में एक युवक निभाते हुए नज़र आ रहा है दुर्गेश शाह नाम के इस युवक ने lockdown के दौरान न सिर्फ गरीब मजदूरों को खाना खिलाया, राशन वितरण किया बल्कि इस दौरान दुर्गेश ने पेपर हॉकर्स इसके साथ ही घोड़े वालो रिक्शे वालो सहित उन तमाम गरीब लोगों की मदद की जो जरूरतमंद थे।

इसके साथ ही दुर्गेश ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए उन युवकों को भी अपने खर्च पर दूसरे राज्यो में रवाना किया कुछ के लिए ट्रेन की टिकिट खरीदी और कुछ के लिए पूरी पूरी बसे बुक की।जबलपुर के भाजपा नेता और समाजसेवी दुर्गेश शाह टिंकल का यह जज्बा किसी को भी हैरान कर देता है क्योंकि दुर्गेश शाह ने lockdown के पहले दिन से ही राशन और भोजन वितरण की जो सेवा शुरू की आज भी निरंतर जारी है।तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने इस सेवा को बंद नही किया। तपती धूप में वह कभी अपनी 5 साल की बेटी मायरा और 9 साल के बेटे साई के साथ इस काम मे जुटे रहे ।बेटी और बेटे ने भी पिता के इस काम मे बखूबी साथ दिया।

मजदूरों की मदद के लिये दुर्गेश जबलपुर में लगातार काम कर रहे हैं

वही अब दुर्गेश शाह ने बंगाल और सिक्किम के मजदूरों की मदद की है। यह वह युवक है जो जबलपूर में काम की तलाश में आये थे और छोटा मोटा काम कर अपना जीवनयापन कर रहे थे लेकिन lockdown के चलते यही फस गए ।पैसों की कमी के चलते वह घर नही जा पाए। लेकिन दुर्गेश ने इन्हें ट्रैन का न सिर्फ किराया दिया बल्कि
बंगाल के मजदूरों के लिए बस बुक कर साथ ही राशन देकर रवाना किया।

शिवराज को मानता है आदर्श

सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपना आदर्श मानने वाले दुर्गेश अब तक करीब 10 हजार लोगों की राशन, भोजन, आर्थिक सहायता एवं घर पहुंचाने आदि में मदद कर चुके हैं। सांसद राकेश सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के मार्गदर्शन में दुर्गेश का सेवा कार्य निरंतर जारी है….

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews