ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, होंगे 14 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, होंगे 14 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

Jabalpur Driving license canceled : उन लोगों के लिए यह खास खबर जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है और यह सोचकर कि नियमों का पालन न करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अब ऐसे 14 हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होने जा रहे है जिन्होंने ट्रैफिक नियमों को तीन बार से ज्यादा तोड़ते हुए उल्लंघन किया है, जी हाँ जबलपुर में यह कार्रवाई की जा रही है।

चौराहों पर लगे कैमरों में कैद ऐसे लोग जो तोड़ते है ट्रैफिक नियम 

दरअसल शहर के अलग अलग जगहों, चौराहों पर लगे CCTV कैमरों की मदद से पुलिस अब यह कार्रवाई करने जा रही है, पुलिस ने शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, दमोह नाका और कटंगा सहित 20 से अधिक चौराहो में लगे कैमरों से 14 हजार वाहन चालकों के फूटेज और जानकारी निकाली है जिन्होंने कई बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है, यही नहीं इन्होंने चालान भी नहीं भरा है। जबलपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 14 हजार लोगों की सूची तैयार की है। अब ट्रैफिक पुलिस इनके ड्राईविंग लायसेंस रद्द करवाने की तैयारी कर रही है।

16 करोड़ रुपये की लागत से आईटीएमएस यानी इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम

दरअसल जबलपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी ने 16 करोड़ रुपये की लागत से आईटीएमएस यानी इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है जिसके जरिए शहर के 21 चुनिंदा जगहों पर आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में कैद नाज़ारों को कंट्रोल रूम में ट्रैफिक पुलिस देखती है, अभी तक 4 लाख वाहन चालकों को भेजें गए है जिसमें कि करीब 1 लाख 30 हजार लोगों ने ई-चालान भरा है, शासन को अभी तक आईटीएमएस से 4 करोड़ रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया है। वही अब 14 हजार ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित किया है जिन्होंने कि 3 से अधिक बार ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है, इसलिए अब इनके लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी विभाग के द्वारा की जा रही है। यह खबर सामने आने के बाद वाहनचालको में हड़कंप की स्थिति है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews