लापरवाही : जबलपुर में बेमौसम हुई बारिश से हजारों क्विंटल की धान पूरी तरह से हुई बर्बाद

लापरवाही : जबलपुर में बेमौसम हुई बारिश से हजारों क्विंटल की धान पूरी तरह से हुई बर्बाद

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही हैं बताया जा रहा है कि हजारों क्विंटल की धान पूरी तरह से बर्बाद हो गई, यह बर्बाद धान को लेकर ही किसानों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़े…अशोकनगर : हाईटेंशन का तार टूटकर सीधे बाइक पर गिरा युवक की मौत, एक घायल

इधर संबंधित अधिकारियों का कहना है कि बेमौसम हुई बारिश से कुछ हद तक धान जरूर खराब हुई है पर इसके लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं जिसके चलते कम से कम बारिश में धान खराब हो, पानी से बर्बाद हुई धान को लेकर किसान संबंधित अधिकारी के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्या उन्हें बताई, किसानों ने बताया कि समय से धान खरीदी ना होना और उसके बाद खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं ना होने के चलते आज यह स्थिति बनी है कि किसानों की धान पानी में पूरी तरह से बर्बाद हो गई है, किसान रामगोपाल बताते हैं कि खरीदी केंद्र के पास पर्याप्त जगह ना होने के चलते किसानों ने अपनी धान को खुले में रख दिया लिहाजा बेमौसम की बारिश ने उनकी धान को पूरी तरह से खराब कर दिया है।

यह भी पढ़े… विदेश से आया नागरिक निकला कोरोना पॉजिटिव

बेमौसम बारिश से खराब हुई धान को लेकर किसान जब संबंधित अधिकारियों के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्या बताई तो अधिकारी का बयान चौंकाने वाला था जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी का कहना है कि धान को पानी से बचाने की व्यवस्था उपार्जन संस्था को दी जिसको उन्होंने करके भी रखा है, जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकाई का कहना है कि परिवहन विभाग को भी धान का तेजी से परिवहन के निर्देश दिए गए है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews