अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल, कट्टा और कारतूस जब्त

-Three-accused-arrested-in-illegal-arms-smuggling

जबलपुर |

अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्यवाही को पुलिस ने अब लोकसभा चुनाव के चलते और तेज कर दी है।रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के पास से चार देसी पिस्टल,एक देसी कट्टा और कारतूस जप्त किए हैं। आरोपियों ने इन अवैध हथियारों को खरगोन से खरीदकर लाना बताया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि शोभापुर श्मशान घाट के पास कुछ लोग बैठे हुए हैं और किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद रांझी थाना और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम सुनील यादव,आशीष और पवन है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह इन हत्यारों को पाँच से दस हजार रु में खरीद कर लाते थे।लोकसभा चुनाव के चलते जबलपुर एसपी अमित सिंह ने अब फैसला लिया है कि अवैध हथियारों से जो भी अपराधी अपराध करता है उसके खिलाफ मामला तो दर्ज होगा है पर जो इन अवैध हथियारों को बनाता है उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा।जबलपुर एसपी के मुताबिक जल्द ही पुलिस की एक टीम खरगोन के लिए  रवाना होगी।गौरतलब है कि हाल ही में जबलपुर अवैध हथियारों को लेकर पुलिस ने खरगोन,दमोह और नरसिंहपुर से अवैध हथियारों में लिप्त कई आरोपियो को किया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews