जबलपुर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 5 की मौत

जबलपुर में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले, अब तक 5 की मौत

जबलपुर| संदीप कुमांर| जबलपुर (Jabalpur) जिले में लगातार कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के पॉजिटिव केस के मामले बढ़ रहे हैं| रविवार को भी वायरोलॉजी लैब से 29 सेम्पल की रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव के तीन और मामले सामने आए है। जिसमे कनिजा बानों उम्र 37 बर्ष की मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

कनिजा को नौ मई की शाम 7 बजकर 20 मिनट पर अत्यंत गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज उपचार हेतु लाया गया था। वे उच्च रक्तचाप, मधुमेह के साथ किडनी संबन्धी रोग से भी पीड़ित थी । सभी संभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और शनिवार 9 मई को ही लगभग साढ़े तीन घण्टे बाद रात 10.45 बजे मृत्यु हो गई। आज रात को मिली रिपोर्ट में मृतक महिला की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है जबकि दो अन्य केस कोरोना पॉजिटिव पाये गये | इन्हें मिलाकर जबलपुर में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 129 हो गई है और कोरोना से मृत्यु की संख्या पांच हो गई है । जबकि 33 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही के दिनों में अपनी जाँच तेज कर दी है जिसके चलते लगातार केस भी पॉजिटीव सामने आ रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews