थैले में रखकर कछुए बेचने की फिराक में निकला तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

थैले में रखकर कछुए बेचने की फिराक में निकला तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर, संदीप कुमार| बेलबाग पुलिस ने आज कछुए की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपी के पास से 5 कछुए बरामद करने में कामयाबी हासिल की है, बताया जा रहा है कि आरोपी कछुए को बेचने की फिराक में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

थैले में रखा हुआ था कछुए-मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धरा
बेलबाग थाना पुलिस के मुताबिक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फूटाताल दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति कछुए बेचने के लिए खड़ा हुआ है इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जब दबिश दी तो दुर्गा मंदिर के पास श्यामलाल कश्यप उम्र 58 वर्ष खड़ा हुआ मिला| पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो थैले में रखे 5 कछुए रखे पाये गये, जिनका वजन 10 किलो 400 ग्राम होना पाया गया|

वन्य जीव संरक्षण के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने जब आरोपी श्यामलाल से कछुए के विषय मे पूछताछ की तो उसका कोई संतोषजनक जबाब नहीं था जिसके बाद बेलबाग पुलिस ने श्यामलाल कश्यप के खिलाफ धारा 3, 9, 49, 50, 51, 39 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कछुए के विषय मे पूछताछ की जा रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews