Jabalpur News: नागपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की मौत

Jabalpur News : जबलपुर में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों का मार्ग कायम करते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें मामला…

जानें मामला

दरअसल, घटना गौर चौकी अंतर्गत नागपुर हाईवे का है, जब आनंद ढाबा के पास एक पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके कारण वो उछल कर सड़क पर जा गिरे। जब तक वो खुद को संभाल पाते तब तक दूसरी ओर से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

परिवार में मातम

इधर, सूचना पाते ही परिवार समेत पूरे गांववाले मौकास्थल पर पहुँच गए। जिनमें काफी आक्रोश भी देखने को मिला। पुलिस की शिनाख्त में मृतकों की पहचान दुर्गा नगर भटौली निवासी के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews