जबलपुर।वाजिद खान।
जबलपूर से सिवनी की ओर जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई।इस घटना में तीन लोगो की जहां मौत हो गई है वही लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से
मेडिकल अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया है।बताया जा रहा है कि घटना तड़के सुबह की है जब बस जबलपुर से सिवनी जा रही थी तभी बरगी थाना के मगेला गांव के बस ट्रक से जा टकराई।बताया जा रहा है कि बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी जिसके चलते यःघटना हुई है।यात्री बस की स्पीड भी बहुत अधिक होना बता रहे है।जिसके चलते ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई जिससे एक बाइक सवार बस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई वही बस में बैठे दो यात्रियों की भी मौत हो गई और कुछ लोगो को गंभीर चोट आयी है। माना ये भी जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से यह दुर्घटना हुयी है।फिलहाल पुलिस ने घायलों और मृतक के परिवार वालो को इसकी सूचना दे दी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।