जबलपुर में दो और कोरोना पॉजिटिव केस, 78 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर में दो और कोरोना पॉजिटिव केस, 78 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में रात को भी पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़ रहा है। मंगलवार रात यहां दो और पॉजिटिव केस सामने आए हैं और इसी के साथ यहां मरीजों का आंकड़ा 78 पहुंच गया है।

दो और पॉजिटिव प्रकरण सामने आए
आईसीएमआर लैब से मंगलवार की देर रात मिली 104 सेम्पल की रिपोर्ट्स में कोरोना पॉजिटिव दो केस पाये गये हैं। दोनों मरीज सीनियर सिटिजन है और दोनो चाँदनी चौक हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं। ये लोग शायदा बी के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं जिनकी पहले ही कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे पहले दोनों मरीज क्वारेंटाइन भी किए गए थे। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 78 हो गई है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews