दो बहनें स्कूल जाने के बाद से लापता

दो बहनें स्कूल जाने के बाद से लापता

संदीप कुमार/जबलपुर। अधारताल के इंद्रप्रस्थ कालोनी में रहने वाली दो छात्राएं कल स्कूल जाने के बाद से लापता है। बच्चियां स्कूल तो गई लेकिन लौटकर घर नही आईं। इनके गायब होने की सूचना परिजनों ने अधारताल थाना को दी है, साथ ही परिजनों ने भी दोनों छात्राओं को ढूढ़ने की कवायद शुरू कर दी है। गायब हुई दोनो लड़कियां सगी बहने हैं जो कि एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

इनके पिता ने बताया कि दोनों जी.एस स्कूल संजय नगर में पड़ती है। बड़ी बहन 10 वीं की छात्रा है जबकि छोटी  6 वी क्लास में पढ़ती है। कल उनके स्कूल में कार्यक्रम था जिसमे शामिल होने के लिए दोनों दोपहर करीब 12 बजे निकली थीं। शाम को जब 6 बजे तक दोनों घर नही लौटी तो परिजनों ने स्कूल में जाकर देखा, वहां उनके न मिलने पर उन्होने रिश्तेदारी और पहचान वालों में तलाश की पर उनका कही पता नही चला। थक हारकर बच्चियों के पिता  ने पुलिस को मामले की सूचना दी। आधारताल थाना पुलिस इस मामले में अपहरण की आशंका से भी इनकारन नहीं कर रही है, फिलहाल दोनों छात्राओं के फोटो को शहर के सभी थानों में सर्कुलेट कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews