Jabalpur News : जबलपुर में दो अलग-अलग जगहों पर तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, पनागर थाने के राष्ट्रीय राजमार्ग में 2 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इसकी जानकारी NHAI की टीम को दी।
कटनी से आए दोनों ट्रक
NHAI की टीम क्रेन लेकर मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ट्रकों को बाहर निकाला गया। बता दें कि दोनो ही ट्रक कटनी से जबलपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान पनागर के पास हाईवे के किनारे एक ट्रक खेत में जा घुसा जबकि दूसरा नहर में। स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को बाहर निकाला। हादसे में कंडक्टर को मामूली चोट आई है।
ड्राइवर-कंडक्टर सुरक्षित
बता दें कि जिस जगह यह ट्रक दुर्घटना हुआ था, उससे ठीक आधा किलोमीटर आगे जाकर दूसरा ट्रक नहर में घुसा मिला। यहां पर भी स्थानीय लोगों ने ड्राइवर और कंडक्टर को बाहर निकाल। जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

