जबलपुर में स्कूटी सवार दो युवकों ने किया हंगामा, हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Assembly Elections

Jabalpur News :  जबलपुर के लकड़गंज में बीती रात स्कूटी सवार दो युवकों ने जमकर हंगामा किया और हवाई फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। हालांकि, भागते-भागते आरोपी अपनी स्कूटी छोड़ गए जो कि बिना नंबर की गाड़ी थी। वहीं, मौके से पुलिस ने गाड़ी जब्त कर आरोपियों की तलाश में शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर की रात जिसकी सिविक सेंटर में चाकू मारकर हत्या की गई थी, उसी मामले में परिजनों को धमकाने के लिए आरोपियों के साथी घर आए थे।

पुलिस से ये मांग

अच्छी बात यह थी कि जिस दौरान घटना हुई उस समय काफी लोग थे। यही कारण है कि धमकाने के बाद भागते समय स्थानीय लोगों ने आरोपियों की स्कूटी पकड़ ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची बेलबाग थाना पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर हवाई फायरिंग करने वाले लड़को की तलाश शुरु कर दी है। वहीं, मुसाहिद के पिता मोहम्मद वजीर ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस-प्रशासन से मांग है कि सुरक्षा दी जाए।

[dgv_vimeo_video id=”893980481″]

जानिए क्या था मामला?

दरअसल, बीते 27 नवंबर को 20 वर्षीय मुसहिद की चार लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि उस रात मुसाहिद अपने दो दोस्त के साथ सिविक सेंटर गया था। उसी समय आरोपी उसके पास आए और ताबड़तोड़ चाकू मारना शुरु कर दिया। हमलावरों ने 8 से 10 वार मुसाहिद पर किए और फिर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, इलाज के बाद डॉक्टरों ने मुसाहिद को मृत घोषित कर दिया।

जमानत क्यों हुई खारिज?

जिसके बाद ओमती थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपी चीनू, आदित्य झा, सुरजन और कांचा को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। मंगलवार को इस मामले पर आरोपियों ने कोर्ट में जमानत लगाई थी, जिसे परिजनों के निवेदन पर खारिज कर दी गई। जिससे नाराज होकर स्कूटी सवार दो युवक पिस्टल से लैस होकर मुसाहित के घर पहुंचे और फायरिंग करते हुए मृतक के परिजनों को धमकी दी।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews