
Jabalpur News : मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति, शराब बंदी का अभियान चला रही पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को अब केंद्र सरकार के एक मंत्री ने समर्थन दिया है। जबलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाली एक बड़ी साजिश है जिसके खिलाफ मिलकर खड़े होने की जरुरत है, उमा भारती जी बिलकुल सही कर रही हैं।
मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि मैंने जीवन में किसी भी तरह का कभी नशा नहीं किया मेरा बेटा आकाश किशोर दोस्तों की संगत में नशा करने लगा, मैं सांसद हूँ पत्नी विधायक हैं, मैंने बेटे का बहुत इलाज कराया, 6- 6 महीने अस्पताल में भर्ती रखा लेकिन नहीं बचा पाया, नशे ने उसका लिवर डेमेज कर दिया और उसकी मौत हो गई है।
मैंने उसकी चिता पर कसम ली कि मैं बेटे को नहीं बचा पाया लेकिन दूसरों के बेटों को नशे से मरने नहीं दूंगा, इसलिए मैंने नशा मुक्ति आन्दोलन शुरू किया, इसी साल 14 नवम्बर को 5 करोड़ साढ़े छह लाख लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प पूरे देश में लिया , 31 दिसंबर 2022 से 01 जनवरी 2023 तक दो दिन में 10 करोड़ लोग नशा नहीं करने का संकल्प लेंगे।
उमा भारती सही कर रही हैं, सीएम शिवराज सिंह भी मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमारा देश नशे की गिरफ्त में हैं, नई पीढ़ी को नशे के जाल में फंसकर उनकी प्रतिभा को नष्ट करने का षड्यंत्र किया जा रहा है इसलिए देश के बच्चों बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है।
[dgv_vimeo_video id=”779879491″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

