जबलपुर में मां काली की मूर्ति खंडित होने पर हिंदू संगठनों का हंगामा, आयोजकों पर कार्रवाई की मांग

मां काली की विसर्जन यात्रा में सात थानों से अधिक का पुलिस बल तैनात रहा। सीएसपी रितेश शिव का कहना है कि ऐतिहातन तौर पर पुलिस की व्यवस्था लगाई गई है।
jabalpur maa kali

Jabalpur News : जबलपुर शहर के कछपुरा के पास बीते कई सालों से मां काली की विशाल प्रतिमा रखी जाती है, इस वर्ष भी आयोजकों ने मां काली की स्थापना की लेकिन पंचमी के दिन अचानक ही मां काली की प्रतिमा पर दरार आना शुरू हो गई इसके बाद अचानक ही प्रतिमा गिर गई जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता यादव कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचे और आयोजकों के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस जगह पर मां की प्रतिमा रखी हुई थी वहां पर तेज आवाज में डीजे बजाने के चलते काली माता की प्रतिमा में पहले दरार आई और उसके बाद प्रतिमा गिर गई। इसी बीच बुधवार की दोपहर को जब मां काली के विसर्जन की बात सामने आई तो कुछ लोगों ने कहा कि जिस जगह पर मां की स्थापना की गई है वहीं पर कुंड बनाकर विसर्जन कर दिया जाए।

बिना शोर के विसर्जन, सात थानों से अधिक का पुलिस बल रहा तैनात

लेकिन पर्याप्त जगह न होने के कारण हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत हुई और इसके बाद फिर दोपहर करीब 2 बजे बिना शोर के शांतिपूर्ण ढंग से हजारों लोग मां काली की विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। रात करीब 9 गौरी घाट के भीठौली कुंड में मां काली का विसर्जन किया जाएगा। इस बीच मां काली की विसर्जन यात्रा में सात थानों से अधिक का पुलिस बल तैनात रहा। सीएसपी रितेश शिव का कहना है कि ऐतिहातन तौर पर पुलिस की व्यवस्था लगाई गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1020277103″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews