
Jabalpur -Vice President Jagdeep Dhankhar’s visit : जबलपुर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डाक्टर सुदेश धनखड़ के साथ जो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट पहुंचे जहां उन्होंने धुंआधार जलप्रपात का दीदार किया।
उपराष्ट्रपति ने की धुआंधार की तारीफ
इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद राकेश सिंह भी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति ने पंचवटी घाट पर नौका बिहार का भी आनंद लिया। उपराष्ट्रपति ने धुआंधार को देखकर कहा कि वाकई में इसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल क्यों कहा जाता है, इसे देखकर पता चला। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनकर भी जबलपुर आई हुई है। उपराष्ट्रपति ने धुआंधार में तकरीबन आधे घंटे बिताया और जूस, छाछ पीने का आनंद भी लिया। इसके बाद उपराष्ट्रपति पंचवटी पहुंचे जहां पर की नौका विहार किया।
[dgv_vimeo_video id=”837945178″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
