Jabalpur News: अंतिम संस्कार में इटारसी जा रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 घायल

Jabalpur News : अंतिम संस्कार में जबलपुर से इटारसी जा रहे सैमुअल परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 बच्चे समेत अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जबलपुर में दंपति का अंतिम संस्कार

दरअसल, मामला रविवार की शाम नरसिंहपुर के ग्राम रमपुरा के पास का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सालोमन सैमुअल की कुंडम के ग्राम तिलसानी में कपड़ा दुकान है, उनकी पत्नी शालिनी भी शासकीय स्कूल में टीचर थी और वो पूरे परिवार सहित इटारसी निवासी एक रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बता दें कि आज जबलपुर में दंपति का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews