VIDEO : टिंबरों में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल, लाखों के नुकसान की आशंका

VIDEO--A-fierce-fire-in-jabalpur-

जबलपुर।

शहर के टिम्बर बाजार में स्थित दो टिम्बरों में आज सुबह अचानक आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में इस आग ने अपनी आगोश में दो टिम्बरो में रखी लाखों की लकड़ियों को अपनी लपटों में ले लिया।आग लगने की सूचना स्थानीय लोगो ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और आग बुझाने में जुट गई।जानकारी के मुताबिक टिम्बर अतुल नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है।टाल में आग लगने की घटना आज सुबह की है जब दो टालो में आग लग गई।हालांकि आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नही हो सकी है।फिलहाल गढ़ा पुलिस सहित फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर पहुँच आग बुझाने में जुटा हुआ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews